By: एजेंसी | Updated at : 29 Mar 2019 04:29 PM (IST)
सम्भल: उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
पुलिस अधीक्षक जमुना प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि जया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ हयात नगर थाने में बृहस्पतिवार की रात मुकदमा दर्ज किया गया.
इस बीच, खान ने शुक्रवार को कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. उनकी टिप्पणी किसी भी महिला का अनादर करने के लिये नहीं थी.
उन्होंने कहा कि 'मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मेरा मकसद किसी महिला के प्रति असम्मान पेश करने या उनकी हंसी उड़ाने का नहीं था. जया प्रदा एक सेलेब्रिटी हैं. पूरा देश उनकी तारीफ करता है, उन्होंने अनेक अवार्ड भी जीते हैं.'
खान ने जोर दे कर कहा 'दरअसल, मैंने तो उनकी तारीफ करते हुए कहा था कि वह जहां भी चुनाव प्रचार के लिये जाएंगी और लोग उनसे कुछ डायलॉग बोलने को कहेंगे तो वह उनकी ख्वाहिश पूरी करेंगी. मैंने तो उनकी एक कलाकार होने के कारण तारीफ की थी.'
बता दें कि खान ने कथित रूप से कहा था कि जया प्रदा अपने घुंघरुओं और ठुमकों से रामपुर की जनता को लुभाएंगी. अपने एक वायरल वीडियो में वह यह कहते हुए नजर आए ''रामपुर की शामें रंगीन हो जाएंगी, अब जब चुनावी माहौल चलेगा.''
राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए खान को एक नोटिस जारी कर उनसे जवाब तलब किया था.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मामले को गम्भीरता से लेते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसी कोई हरकत ना करने की सख्त हिदायत दी है.
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
पाली में कमजोर मानसून ने तोड़ी किसानों की कमर, ट्रेन से मंगाएंगे पानी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म